ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

वारदात : बरमंडल में हार्डवेयर की दुकान पर हजारों की चोरी, बरमखेड़ी में पूर्व सरपंच के यहां भी हुई चोरी की वारदात

Bakhtavar Express

Sat, May 16, 2026

बरमंडल। बरमंडल में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात बस स्टैंड स्थित मां भवानी हार्डवेयर दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

दुकान संचालक रामचंद्र मारू ने बताया कि सुबह दुकान पहुंचने पर शटर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर दुकान से तीन ग्लाइडर मशीन, स्टील के नल, प्रोफाइल लाइट, लाइट स्ट्रिप, छत पंखे, दीवार पंखे सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा गल्ले में रखे करीब 4 से 5 हजार रुपए नगद भी गायब मिले।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

इधर बरमखेड़ी गांव में भी चोरी की एक अन्य घटना सामने आई है। यहां पूर्व सरपंच कैलाश मेड़ा के यहां से अज्ञात चोर दो बोरी सोयाबीन चोरी कर ले गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें