ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

मानसून की बेरुखी ने बढ़ाई चिंता : माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

Bakhtavar Express

Wed, Sep 2, 2026


सरदारपुर। मानसून की बेरुखी ने इस बार चिंता बढा दी है। खेती से लेकर बाजार तक मानसून की बेरुखी से हर कोई परेशान नजर आ रहा है।  खरीफ की फसल को लेकर जहा किसानो के माथे पर चिंता की लकीर  नजर आ रही है तो रबी की फसलो के लिए भी मानसून की बेरुखी अच्छे संकेत नही दे रही है। कुए तालाबो से लेकर बडे सिंचाई बांध अभी भी खाली पडे हुए है। जबकी पिछले वर्ष इस अवधि मे सिंचाई बांध पुर्ण जलग्रहण के मुहाने पर खडे हुए थे। माही परियोजना के दोनो बांधो के अतिरिक्त सिंचाई विभाग के 59 तालाबो को अब तेज बारिश की दरकरार महसुस की जा रही हैै। ऐसे मे यदि मानसुन का आखिरी दौर इसी तरह रहा तो रबी की फसल पर संकट आ जायेगा।
माही परियोजना के दोनों बांध अभी भी खालीः- वैसे तो मानसून की विदाई मे करीब डेढ माह का वक्त बचा हुआ है। लेकिन जो संकेत इस बार नजर आ रहे हैै वो करीब-करीब मानसून की विदाई के संकेत दे रहे है। सावन मास मे जहा तेज बारिश की उम्मीद थी वह पुरी नही हो पाए अब भादो मास की तेज बारिश पर उम्मीद की किरणे टिकी हुए है।
सरदारपुर तहसील मे स्थित माही परियोजना के दोनो बांध इस वर्ष आशा के अनुरूप जल बढ़ोतरी नही हो पाई है। माही परियोजना का उपबांध कालीकराए जहा तीन मीटर खाली है। वही मुख्य बांध भी करीब  5 मीटर खाली है। हालांकि कालीकराई बांध मे इस अवधि मे पिछले वर्ष की तुलना मे 0.15 मीटर अधिक पानी संग्रहित हुआ है। वही माही मुख्य बांध मे पिछले वर्ष की तुलना मे करीब 4 मीटर कम पानी संग्रहीत हुआ है।
जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की पिछले वर्ष 31 अगस्त को माही परियोजना के उप मुख्य बांध कालीकराई का जलस्तर 471.15 मीटर था  जबकि इस वर्ष इस अवधि मे  बांध  का जलस्तर 471.30 मीटर है जो की पिछले साल की तुलना मे 0.15 मीटर अधिक है। बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। बांध स्थल पर इस वर्ष 408 मिमी  लगभग 16 इंच बारिश दर्ज हो चुकी हैै।
माही मुख्य बांध पर जरूर पिछले वर्ष की तुलना मे 4 मीटर पानी कम संग्रहीत हुआ है। पिछले वर्ष 31 अगस्त को बांध का जलस्तर 450.55 मीटर था जबकि इस वर्ष इस अवधि मे बांध का जलस्तर 446.45 मीटर है। बांध का पुर्ण जलग्रहण क्षमता 451.50 मीटर है। बांध स्थल पर इस वर्ष 254 मिमी लगभग 10 इंच बारिश दर्ज की गए है।
वही जल संसाधन विभाग सरदारपुर अंतर्गत 59 सिंचाई तालाब है। जिससे हजारो हेक्टर भुभाग पर सिंचाई  सुविधा का लाभ किसानो को मिलता है। लेकिन इस बार चुनार बांध को छोड़कर किसी भी तालाब के जलस्तर मे बढोतरी दर्ज नही हो पाए है।
जल संसाधन विभाग सरदारपुर के एसडीओ सुनिल अलावा ने चर्चा के दौरान बताया की इस वर्ष बारिश अच्छी नही हो पाए है जिससे तालाबो के जलस्तर मे बढ़ोतरी नही हो पाए है। केवल चुनार बांध का जलस्तर निम्न जलस्तर से कुछ बढा है। बाकी तालाब का जलस्तर निम्न जलस्तर के नीचे ही बना हुआ है ।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें