ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

अमझेरा : रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

Bakhtavar Express

Thu, Sep 3, 2026

अमझेरा। रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक और माता पिता के महत्व एवं भगवान श्री कृष्ण की लीला पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों को आकर्षित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक प्रताप ग्रेवाल, विशेष अतिथि सुरेंद्र पटेल, भेरू सिंह बड़गोता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मोहन मुकाती, राघवेंद्र कमारिया संकूल प्राचार्य, अश्विन शर्मा प्राचार्य अभिनव कन्या, अखिलेश चंदेरिया आदि उपस्थित थे । स्कूल के द्वारा इसी वर्ष शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए कैलाश चंद्र बघेल, प्रदीप सिंह पँवार, प्रवीण पंचोली, श्रीमती वृषाली देशमुख का अपने सेवा कार्यों एवं शिक्षा जगत में विशेष योगदान के लिए अभिनंदन पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विधायक श्री ग्रेवाल द्वारा कार्यक्रम के अंत में छात्रों (जेन अल्फ़ा) के साथ विशेष संवाद कर भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। विद्यालय की ओर से आभार संस्था संचालक रोजीन राजू और मनीषदास वैष्णव ने माना। अतुल गहलोत, सुनील आगलेचा, मोहित खंडेलवाल आदि शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आयुष पंडित ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें