ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

धरना-प्रदर्शन : राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Thu, Sep 3, 2026

सरदारपुर। उत्तराखंड हल्दानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली स्थल के मंच की कथित शुद्धिकरण जैसे जातिवादी एवं शर्मनाक कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज कथित झूठी एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई एवं अमझेरा द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने समाज में व्याप्त जातिवाद एवं भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई है। जातिवाद और भेदभाव जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकार है। ऐसे मामलों में राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक है। उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने देश के राष्ट्रपति के नाम पर सरदारपुर तहसीलदार को ज्ञापन को सौंपकर राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज कथित झूठी एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग रखी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण रतनलाल पडियार, भेरूसिंह बडगोता, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी भीमालाल चौधरी, रघुनंदन शर्मा, शैलेन्द्र चैहान, गोपाल सौलंकी, मोहनलाल मुकाती, मांगीलाल गाजी, विरसन भगत, पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, शंकरदास बैरागी, मयाराम मेडा, कैलाश भूरिया, अम्बर गर्ग, अंसार खान, दलपत पाल, मनोज पाटीदार, जगदीश पाटीदार, सरदार डामर, केकडिया डामोर, मुकेश तुफान, समरथ मारू, मुकेश तुफान, राजु जादुगर, शैतान मेडा, राकेश मोलवा, अरविन्द जाट, लखन परमार, रंजीत पटेल, गोकुल मारू, प्रभु सिंगार, मंसुर वसुनिया, जीवन धाकड, महेश डामोर, अनिल गोखले, परवेज लोदी, बबलु सोनेर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें