ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

निधन : अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

Bakhtavar Express

Tue, Sep 1, 2026

अमझेरा। नगर के समाजसेवी मुरलीधर खण्डेलवाल का 82 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। जिसकी खबर लगते ही नगर में शोक की लहर छा गई। खण्डेलवाल कई वर्षो से पूरे सावन माह निराहार रहकर भगवान भोलेनाथ की कठिन साधना करते थे साथ ही नगर में निकलने वाली प्रभात फेरी के प्रमुख सदस्य थे जो कई वर्षो से राम नाम का सुमिरन करते हुए गुजरते थे। निधन के बाद परिजनों ने आपसी सहमति से नेत्रदान का निर्णय लिया गया। जिसके बाद नेत्र चिकित्सा सहायक प्रियंका साधु ओर टीम के द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। पूर्व में खंडेलवाल के द्वारा रुक्मिणी श्री कृष्ण गोशाला के लिए सदर बाजार के पास स्थित भूमि दान दी थी जिस पर वर्तमान में भी गो शाला संचालित है।

शिव भक्त का सोमवार को प्रभु मिलन

आज भादौ माह का पहला सोमवार था साथ ही राज राजेश्वर महादेव की राजसी सवारी का भी नगर भृमण था लोगो का कहना था कि मुरलीधर जी खण्डेलवाल भगवान शिव के अनन्य भक्त थे । आज का संयोग भी रहा कि भोलेनाथ का नगर भृमण हुआ जिसके बाद उनकी शवयात्रा निकाली गई। मुक्तिधाम पर भाई ओमप्रकाश, भतीजे प्रशांत एवं पुत्र महेश खण्डेलवाल ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजजन उपस्थित हुए और श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें