ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

अमझेरा : मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

Bakhtavar Express

Thu, Sep 3, 2026

​अमझेरा। स्थानीय मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय परंपरा और संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में छात्राओं ने छात्रों को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।

​जन्माष्टमी उत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक पोशाकों में सज-धज कर पहुंचे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत माखन चोरी लीला, मटकी फोड़ प्रतियोगिता और धार्मिक भजनों पर नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

​विद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दोनों त्योहारों का सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व समझाते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें