ब्रेकिंग

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सूचना

रक्तदान : अमझेरा के युवाओं ने एक बार फिर पेश की इंसानियत की मिशाल,समय पर रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

Bakhtavar Express

Thu, Feb 5, 2026

अमझेरा। अमझेरा के युवाओं ने एक बार फिर इंसानियत की मिशाल पेश कर बीमार व्यक्ति के जीवन को बचाने में अपना योगदान दिया। धार जिले के भोज अस्पताल में भर्ती अमझेरा निवासी रज्जाक शाह की हालत अचानक बिगड़ गई, जहां उन्हें गंभीर रक्त की कमी (एनीमिया या ब्लड लॉस) का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने तुरंत B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत बताई, जिसके बाद स्थानीय समुदाय में हड़कंप मच गया।इस संकट की घड़ी में अमझेरा के युवाओं ने मानवता का एक शानदार उदाहरण पेश किया। भय्यू भाई को लेकर अमझेरा के उपसरपंच अर्जुन मोहनिया ने बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचे और  B पॉजिटिव ब्लड दान किया। इन दोनों ने न केवल रज्जाक शाह की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का काम किया।अमझेरा के युवा पहले भी ऐसे मौकों पर आगे आते रहे हैं, और इस बार भी उन्होंने साबित कर दिया कि रक्तदान जैसी नेक सेवा में वे जागरूक और सक्रिय हैं। स्थानीय लोग इस घटना को सामुदायिक एकजुटता का जीता-जागता प्रमाण मान रहे हैं।रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है, और अमझेरा के इन युवाओं ने इसे सच्चे अर्थों में निभाया। ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है कि जरूरत के समय लोग एक-दूसरे के लिए खड़े रहें।अगर आपके आसपास भी किसी को ब्लड की जरूरत हो, तो देर न करें—रक्तदान करें, जीवन बचाएं!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें