ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: संभागायुक्त ने विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा,जिला अस्पताल में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजो से की चर्चा

Admin

Fri, Aug 25, 2023

धार । संभागायुक्त मालसिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभागार में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा इस दोरान उन्होने निर्देश दिए कि जहाँ ईपी रेश्यो कम हैं वहाँ एसडीएम जा कर समझाईश दें।जिस भवन में अधिक मतदान केंद्र बने हों वहाँ एसडीएम स्वयं जा कर व्यवस्था देखें। 

     

बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। संभागायुक्त ने मतदान केंद्रों पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी के बारे में पूछा और फील्ड में जाकर वेरीफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि पानी बिजली आदि सुविधाओं की उपलब्धता पर संबंधित विभाग से प्रमाण पत्र लिया जाए। शिक्षा और ट्राइबल विभाग अपने भवन में शौचालय की दुरुस्ती सुनिश्चित करेंगे। यह भी निर्देश दिए कि छात्रावास अच्छे हों, बच्चों का स्वास्थ परीक्षण हो, मेडिकल किट रखें। उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियाँ में तेज़ी लाएँ। संभागायुक्त ने चुनाव के लिए बनाये गये सेक्टर और नोडल ऑफिसर के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के फॉर्म आये हैं। पुनरीक्षण कार्य जारी है। 21 पोलिंग बूथ को पिंक बूथ बनाने की योजना है। शैडो एरिया में कनेक्टिविटी के लिए नेटवर्क प्रोवाइडर से चर्चा की है। 

         उधर विभागीय कार्यों और योजनाओं की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त माल सिंह ने कहा कि सीएमएचओ सुनिश्चित करें कि स्वास्थ्य  केंद्र समय पर खुले। डॉक्टर और सीएचओ स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्धारित समयावधि में मौजूद रहें। लाड़ली बहना योजना के पात्रों के डीबीटी पेंडिंग ना रहें। आंगनवाड़ियों का लगातार निरीक्षण हो। समय पर अंगनवाडीयाँ खुलें। ख़रीफ़ सीजन में खाद की उपलब्धता और वितरण के बारे में पूछा कहा किसानों को रबी सीजन में खाद की दिक़्क़त ना हो। खाद बीज कीटनाशक की गुणवत्ता की जाँच की जाए। उप संचालक उद्यानिकी को निर्देश दिये की यहाँ की केले की फसल की उत्पादकता और बुरहानपुर ज़िले की उत्पादकता के बारे में तुलनात्मक अध्ययन कर रिपोर्ट बनायें। ताकि यहाँ के किसान भी उत्पादकता बढ़ाने की तकनीक का अनुसरण कर सकें।संभागायुक्त ने विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और तय समय में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। 

         

इसके पूर्व संभागायुक्त मालसिंह ने जिला अस्पताल में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। यहाँ उपचाररत मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था और दिये जा रहे ईलाज के संबंध में चर्चा की।कलेक्टर प्रियंक मिश्रा भी साथ मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें