ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: दसई को तहसील बनाने को लेकर नगर पूर्ण रहा बंद,मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Admin

Fri, Aug 25, 2023

दसई। सरदारपुर तहसील के सबसे बडा ग्राम दसई शुक्रवार को पूर्ण बंद रखने का ऐलान रखा गया । विगत दोनों अमझेरा को तहसील बनाने की घोषणा से दसई व क्षेत्र के लगभग 40 से 50 पंचायत के सरपंच व नागरिकों ने अमझेरा को तहसील बनाए जाने को लेकर जमकर विरोध दर्ज किया है यहां शुक्रवार 25 अगस्त को नगर के गंगाजलीय धाम से बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास से आए हैं नागरिकों ने दसई को तहसील बनाए जाने को लेकर लगभग 3 किलोमीटर हाथों में तख्ती लिए पैदल चलकर सरदार पटेल बस स्टैंड पहुंचे रास्ते भर दसई को तहसील बनाओ नहीं तो वोट नहीं के नारे से गूँज रहा यहां सरदार पटेल स्टैचू पर माल्याअर्पण के साथ वक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संदेश देते हुए दसई को तहसील बनाने को लेकर भौगोलिक स्थिति एवं क्षेत्र की पंचायत के विशेष समर्थन का हवाला देते हुए पात्रता के आधार पर दसई को तहसील बनाने की बात रखी लगभग आधा दर्जन वक्ताओं ने कहां है कि सन 1938 में ग्वालियर स्टेट के समय ग्राम दसई तहसील हुआ करता था इसके बाद वर्ष 2000 में टप्पा कार्यालय खोला गया जो की विधिवत चल रहा है जिसमें 15 से 20 पंचायतें के हलके के राजस्व कार्य संपादित किया जा रहे हैं हर स्थिति से अब दसई तहसील बनाने योग्य ग्राम दसई तीन तहसीलों का मध्य क्षेत्र भी माना जा रहा है जिसमें बदनावर धार की ग्राम पंचायत 5 किलोमीटर की परिधि में 15 से 20 पंचायतें भी शामिल हो सकती है इसके अलावा खुद सरदारपुर विधानसभा की अधिकांश पंचायत दसई के अनुकूल एरिया में देखी जा रही है

जिसका पूर्ण समर्थन दसई को तहसील बनाने के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं जबकि अमझेरा घोषित किए गए तहसील को बिना ग्राम पंचायत की सहमति से निर्णय लिया गया है जो कि सरासर गलत है अनेक ग्राम पंचायत के नागरिक आक्रोशित दिखाई दिए वक्ताओं ने यह भी कहा है कि शासन उचित निर्णय ले ले अन्यथा किसी भी परिस्थिति में दसई की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी वैसे भी अमझेरा की आबादी दसई के मान से कम है जबकि दसई अकेली पंचायत की आबादी 12000 से अधिक है एवं क्षेत्र की अधिकांश पंचायतें लगती है क्षेत्र के व्यापारी किसान स्वास्थ्य आदि के लिए दसई ही आसपास की पंचायत का प्रमुख केंद्र है समय रहते सरकार को अनदेखी नहीं करना चाहिए अन्यथा खामियाजा वर्तमान सरकार को भुगतना पड़ सकता है

सभा समापन के पश्चात यहां एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सरदारपुर तहसीलदार को सोपा गया इस अवसर पर भाजपा कांग्रेस सहित सामाजिक धार्मिक राजनीतिक व्यापारिक जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठन के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिनकी जबरदस्त एकता देखी गई ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें