: गंभीर बीमारी से पीड़ित बालक ने एसडीएम को फोन लगाकर मदद की लगाई गुहार,एसडीएम बोले मै खुद तुम्हारे घर पर आऊंगाघर पहुंचकर बालक से की चर्चा,स्वास्थ परिक्षण के लिये सीबीएमओ को दिये निर्देश,बेहतर उपचार की कही बात
Admin
Sat, Aug 19, 2023
सरदारपुर। एसडीएम राहुल चौहान प्रशासनिक कार्यशैली मे जितने सख्त है वही एक नरम दिल इंसान भी है। कमजोर तबके की मदद के लिये हमेशा तत्पर दिखाई देते है। शनिवार को एसडीएम राहुल चौहान का कुछ इस तरह का मानवीय दृष्टिकोण लाबरिया मे दिखाई दिया। लाबरिया मे 18 वर्षीय दिव्यांग बालक राहुल मारू बीमारी से पीड़ित है। परिवारजन भी बालक का धार बड़ौदा इंदौर सहित उपचार कराकर परेशान हो चुके थे। तभी बालक से किसी परिचित से एसडीएम के मोबाइल नंबर लेकर एसडीएम राहुल चौहान को फोन लगाकर मदद की गुहार लगाई। एसडीएम से चर्चा के दौरान बालक भावुक होकर रोने लगा तभी एसडीएम राहुल चौहान ने बालक को भरोसा दिलाया की वह खुद उसके घर पर आयेगे उससे मिलने।
शनिवार को एसडीएम राहलु चौहान लाबरिया मे मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तो सबसे पहले बीमारी से पीड़ित दिव्यांग बालक राहुल के घर पर गए जहा पर उसे उसकी बीमारी को लेकर चर्चा की। बालक ने एसडीएम से कहा कि सर बिमारी के उपचार मे मेरी मदद कीजिए और मेरी कोई शासकीय नौकरी लगा दिजीये।
इस पर एसडीएम राहुल चौहान ने कहा की अभी तुम्हारी आयु 18 वर्ष की हुई है। जो भी मदद होगी पूरी की जायेगी। साथ ही एसडीएम ने बालक से दिव्यांग पेंशन को भी लेकर चर्चा की तथा बीएलओ से बालक का नाम मतदाता सूची मे जोड़ने के लिये निर्देश दिये।
एसडीएम राहुल चौहान ने चर्चा के दौरान बताया की बालक बचपन से ही चर्म रोग से पीड़ित दिखाई दे रहा है। उसे बेहतर से बेहतर उपचार मिले इसका पूरा प्रयास किया जायेगा।
सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा को बालक के रोग परीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही स्वास्थ टीम बालक का परीक्षण कर बतायेगी की बालक कौन से रोग से पीड़ित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन