ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: उत्साह से निकला चल समारोह,गायक शशांक तिवारी ने दी भजनो कि प्रस्तुति

Admin

Thu, Jul 27, 2023


अमझेरा। नालापुरा स्थित दशा माता मंदिर से चल समारोह निकाला गया। जो अस्पताल तिराह, बस स्टेण्ड, मनावर चौराहा होकर अमका झमका तीर्थ पर समापन हुआ। पूरे रास्ते श्रद्धालुओ ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा मे बड़ी संख्या मे महिलाएँ एवं बालिकाए सिर पर कलश एवं ज्वारे लिए चल रही थी। पूरे रास्ते लोकप्रिय भजन गायक शशांक तिवारी कुंदनपुर ने अपनी सुमधुर आवाज मे धार्मिक गीतों एवं भजनो कि प्रस्तुति दी।

बस स्टेण्ड पर महिलाओ ने गरबा नृत्य भी किया। यात्रा मे सुस्ज्जित ट्राली मे दशा माता कि प्रतिमा विराजित थी। अमका झमका तीर्थ पर ज्वारों का विसर्जन किया गया। यात्रा मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, एडवोकेट धर्मेंद्र मंडलोई, सुनील गामड, शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना, दीपक केवट, राहुल केवट, मनीष सिरेसवाल, प्रकाश गामड़ आदि अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें