: खेलो बड़ो अभियान के अंतर्गत हुआ शिविर का आयोजन,खिलाड़ियों को जानकारी देकर खेलो का महत्त्व समझाया
Admin
Sun, Apr 13, 2025
सरदारपुर। खेलो बड़ों अभियान के अंतर्गत जीवन में खेलो के महत्व को समझाने के लिए खेल परिसर सरदारपुर पर शनिवार को शिविर का आयोजन हुआ।
जानकारी के अनुसार संचनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशन व खेल युवा कल्याण कार्यालय धार के मार्गदर्शन में खेल परिसर मैदान सरदारपुर में खेलो बड़ो अभियान के अंतर्गत संचालित खेलो बड़ो योजना के बारे में अवगत करवाया गया साथ ही जीवन में खेलों के महत्व को समझाया गया। वह बच्चों को अधिक संख्या में खेलों के प्रति जोड़ने के लिए उत्साहित किया गया । खेलो बड़ो अभियान की जानकारी खिलाड़ियों को फुटबॉल प्रशिक्षक शैलेंद्र पाल खेलो इंडिया स्माल केंद्र की प्रशिक्षक चंचल खराड़ी खेल और युवा कल्याण की युवा समन्वयक सुनीता भाबर आदि के द्वारा दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन