देश के विकास में मजदूरों का अहम रोल- न्यायाधीश यादव : तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन
Bakhtavar Express
Fri, May 1, 2026
सरदारपुर। तहसील विधिक सेवा समिति सरदारपुर द्वारा एक मई श्रम दिवस के उपलक्ष में विधिक साक्षरता शिविर पावर्स सीमेंट , ईंट , भवन निर्माण मजदूर एवं अन्य दैनिक मजदूरों के मध्य आयोजित किया गया ।

शिविर को तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला जज हेमंत यादव ने संबोधित करते हुए बताया कि श्रमिकों को उनके हित में मिलने वाली क्या क्या सुविधाएं होना चाहिए तथा श्रमिकों के क्या अधिकार है के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्य स्थल पर पेयजल सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य तथा सुरक्षा जैसे मौलिक सुविधा उपलब्ध की जाना चाहिए मजदूरी का भुगतान समय पर किया जाना आवश्यक है इससे उनके दैनिक जीवन पर कोई असुविधा न हो । देश के विकास में मजदूरों का अहम रोल होता है । शिविर का संचालन दिलीप वसुनिया एडवोकेट के द्वारा किया गया इस अवसर पर मयंक गर्ग पप्पू यादव मुकेश यादव अमित जाट कृष्ण पाटीदार दिव्यांश विनायक म्यूजिक छात्रा नेहा वसुनिया आदि एवं श्रमिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन