ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

धार : TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Sun, Jun 14, 2026

धार। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2017 में संशोधन कर टीईटी परीक्षा को निरस्त करने के लिय मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस संगठन द्वारा 16 जून को प्रदेश के समस्त जिलों में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा जाएगा। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस के धार जिलाध्यक्ष कालुराम मारु ने बताया कि मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस संगठन अपने प्रदेशभर के शिक्षकों के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार ने बिना किसी पारदर्शिता के गोपनीय तरीके से शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2017 में नियमों में संशोधन किया।

जिसमें सपष्ट नहीं हे टीईटी परीक्षा अनिवार्य है। फिर भी शिक्षकों पर अन्याय पूर्ण परीक्षा थोपी जा रही है। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। 16 जून को जिला मुख्यालय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सोपा जाएगा। इस दौरान जिले से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक शामिल होकर अपने हक की आवाज बुलंद करेंगे ओर इस अन्याय पूर्ण परीक्षा को निरस्त करने का अनुरोध करेंगे। उक्त जानकारी शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कालुराम मारु ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें