ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

रक्षाबंधन : रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

Bakhtavar Express

Fri, Aug 28, 2026

सरदारपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सब जेल सरदारपुर में भाई-बहन के स्नेह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनूठी पहल की गई। इस अवसर पर 25 बंदियों को 72 बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया। वहीं बंदियों द्वारा अपनी बहनों को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 68 पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

यह पहल “एक बंदी एक पेड़” अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान के तहत सब जेल सरदारपुर से बंदियों की रिहाई के समय उन्हें पौधा प्रदान कर पौधारोपण एवं उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है। रक्षाबंधन के अवसर पर इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पौधे को बहनों के लिए उपहार के रूप में प्रदान किया गया।

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व को हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुरूप यह पहल की गई। इस माध्यम से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

बहनों को भेंट किए गए पौधों का पौधारोपण कर उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। पौधारोपण के पश्चात पौधे के साथ फोटो साझा करने का अनुरोध भी किया गया, ताकि “एक बंदी एक पेड़” अभियान के अंतर्गत किए गए पौधारोपण का रिकॉर्ड संधारित किया जा सके।

रक्षाबंधन पर की गई यह पहल भाई-बहन के स्नेह, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को एक साथ जोड़ने वाली सराहनीय पहल रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें