: मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सिसोदिया ने किया ग्रामीण अंचलो का दौरा, बरमंडल मे पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर यज्ञशाला और भोजनशाला का किया अवलोकन
Admin
Mon, May 22, 2023
बरमंडल । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री शरदसिंह सिसोदिया ने सोमवार को सरदारपुर विधानसभा के ग्राम बरखेड़ा , बरमंडल पडूनिकला , बरमखेड़ी , खूंटपला आदि ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की प्रदेश कांग्रेस महामंत्री के साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह दरबार , जिला संगठन सचिव ओमप्रकाश पूरी भी मौजूद थे ।
सिसोदिया ने गोवर्धन गौशाला बरमंडल पहुंचकर गौ माता की पूजा अर्चना की गौशाला समिति ने पुष्पहारों से स्वागत कर गौशाला संचालन के बारे में सिसोदिया को अवगत करवाया तत्पश्चात बरमंडल नगर आगमन आगमन पर पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सिसोदिया ने नवनिर्मित पिपलेश्वर महादेव मंदिर यज्ञशाला भोजनशाला आदि का अवलोकन किया व 24 मई से 1 जून तक होने वाले पिपलेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी ली ।
श्री रामरामेश्वर धाम मंदिर दर्शन वंदन के पूर्व मीडियाकर्मीयो के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चाहने पर बदनावर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडूंगा। पत्रकारों द्वारा यदि कांग्रेस हाईकमान से टिकट नहीं मिलने के प्रश्न के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी को भी टिकट दे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव जिताएंगे व आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी इस बार 205 सीट जीत कर मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी इस दौरान युवक कांग्रेस के उभरते नेता विशाल चोधरी , मारू कुमावत समाज के तहसील अध्यक्ष बाबूलाल चोधरी , छगन पाटिल , कांग्रेस सेवादल सरदारपुर ब्लाक अध्यक्ष गोपाल घोड़ला , राहुल गोयल रवि शर्मा , सेक्टर प्रभारी श्याम घोड़ला , युवक कांग्रेस सरदारपुर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चोधरी , सीताराम फुलफकीर , मांगीलाल , नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोवर्धन मारू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन