ब्रेकिंग

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

श्रीमद्भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की बारात ने किया नगर भ्रमण

सरदारपुर मे रोजगार शिविर के माध्यम से 70 युवक-युवतियो का हुआ चयन

खुशी के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व,गले मिलकर दी मुबारकबाद

नायब तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन करने पहुंचे दल के पटवारियों के साथ मारपीट,पटवारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सूचना

अमझेरा : श्रीमद्भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की बारात ने किया नगर भ्रमण

Bakhtavar Express

Sat, May 30, 2026

अमझेरा। नगर के गवली मोहल्ला स्थित श्री सांवरिया सेठ मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत रात्रि में श्रीकृष्ण बारात उत्साह से निकाली गई। यात्रा में ढोल, ताशे, बेंड के साथ भगवान की पालकी, सांवरिया सेठ की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। साथ ही भागवताचार्य पुरषोत्तम जी भारद्वाज सुसज्जित बग्गी में सवार होकर भक्तो को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। यात्रा सांवरिया सेठ मन्दिर से प्रारम्भ होकर पूरे नगर का भ्रमण के पुनः मन्दिर पहुची। यात्रा में बड़ी संख्या में सकल पंच गवली समाज सहित अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूरे रास्ते महिलाओं युवतियों ने गरबा नृत्य किया । वही समाज के युवा बुजुर्ग ने एक से बढ़कर एक अखाड़े के करतब दिखाए। नगर में यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा का समापन सवारियां सेठ मन्दिर पर हुआ जहा महाआरती कर प्रसादी वितरित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें