ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: कलश यात्रा के साथ श्री राम मारूति महायज्ञ का आयोजन शुरू

Admin

Thu, May 25, 2023


राजोद। साजोद स्थित श्री आनंदमगंल हनुमान मंदिर पर आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्रीराम मारूति महायज्ञ की शुरुआत कलशयात्रा के साथ हुई ।कलश यात्रा की शुरुआत रानीखेडी स्थित जय माँ विश्वेश्वरी माता जी मंदिर से हुई जो कोटेश्वरी नदी से होते आथमनावास ,गाँधी चौक,चामुंडा चौक, बस स्टैंड, सदर बाजार, हनुमाचौक,होते साजोद बिजासन माता मंदिर,श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर होते श्री आनंदमगंल हनुमानजी मंदिर पर पहुंची यात्रा मे महिलाओं व बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण किए हुए कतार बद्द चल रही थी।बेंड बाजौ की धुन पर बालिकाए गरबा खेल रही थी वही युवा धार्मिक धुनो पर थिरक रहे थे ।

यात्रा में चार घुडसवार पताका लिए हुए थे।वही पिछे एक युवक हनुमानजी की ध्वजा लिए हुए पैदल चल रहा था।यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।सेकडो की संख्या में महिलाएं शामिल हुए।सात दिवसीय आयोजन मे यज्ञाचार्य पं. शीतलनारायण दीक्षित सानिध्य देगे।मंदिर परिसर पर हेमाद्रि प्रायश्चित कर्म,दशविध स्नान,पंचाग.कर्म,मंडप प्रवेश,मण्डल स्थापन,पुजन आरती हुई। 25 मई से 29 मई तक रात्रि 8.30 बजे श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा कथा वाचक पं. दीपेश पाठक है।


गुरुवार को अग्नि स्थापन व हवन प्रारम्भ होगा। 30 मई को गंगा दशहरा ,गंगाजल, पुर्णीआहुती महाप्रसादी का आयोजन होगा। आयोजक श्री आनंदमगंल यज्ञ समीति राजोद, साजोद, रानीखेडी है।
मंदिर समीति द्वारा मंदिर को व यज्ञ स्थल पर आकर्षक विधुत सज्जा कर व फुलो से सजाया गया है। आयोजन को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें