ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: अंतिम विश्राम पर दे रहे है श्रमदान,सर्वसूविधा युक्त, हरा भरा,स्वच्छ सुंदर मुक्तिधान बनाने का है संकल्प

Admin

Wed, Jul 19, 2023

सरदारपुर। माही मुक्तिधाम सरदारपुर को अपनी अलग पहचान बनाने को क्षेत्र के युवा श्रम दान दे रहै है। वही नगर परिषद् सरदारपुर संसाधनों से उनका मदद का हरसंभव प्रयास कर रही है। माही के किनारे स्थित माही मुक्तिधाम को सुंदरीकरण एवं विकास के लिए नगर के युवाओं ने एक जनभागिदारी समिति का गठन किया है। समिति के माही मुक्तिधाम पर चल रहै श्रेष्ठ कार्यों कि वजह से अपार समर्थन मिल रहा है।

समिति आस पास के क्षेत्रों से आर्थिक मदद लेकर माही मुक्त धाम के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य करवा रही है। सरदारपुर, राजगढ़ एवं आसपास के दूरदराज के आस्था का केंद्र मोक्षदायिनी मा माही का किनारा जिस माही के जल से श्रृंगी ऋषि के सींग गल गए उसी जल में दूरदराज से लोंग अस्थि विसर्जन एवं अंत्येष्टि करने के लिए लोग आते हैं। नगर के युवाओं द्वारा माही मुक्तिधाम जनभागीदारी समिति तह सरदारपुर का गठन किया एवं चल पड़ा एक पुनीत कार्य का सिलसिला जिसमें नगर परिषद सरदारपुर और राजगढ़ भी अपना योगदान दे रहै है।

समिति के सदस्यों द्वारा लगातार क्षेत्रवासियों से इस पुनित कार्य में बड़ चड कर तन मन धन से सहयोंग करने कि अपिल कि जा रही है। समिति की योजनाओं के अनुसार माहीं तट पर भूतेश्वर महादेव का विशाल मंदिर स्थापित किया जायेगा। शोक सभा ग्रह में फर्श कार्य एवं उसी के सामने गार्डन का निर्माण किया जाएगा। जनता के बैठने के लिए समुचित बैठक व्यवस्था एवं तुलसी वाटिका का निर्माण होंगा। समिति द्वारा लकड़ी एवं कंडे का भंडारण करसशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। पुरे माही मुक्तिधाम परिसर पर रंगरोंगन किया जायंेगा। मुक्तिधाम परिसर में नदी के तट तक सिमेन्ट कांक्रिट एवं पेवर्स कार्य, शव के साथ आने वाले फुल एवं कपड़ों के लिए स्थाई डस्टबीन, गांडियों के पार्किंग स्थल का निर्माण, शव हेतु शेड युक्त अंजली स्थिल का निर्माण, घाटे के दिन बाल देने हेतु शेड युक्त प्लेटफार्म, शवदाह गृह के सामने वाले भाग पर नदी का गहरीकरण जिससे कि मुक्तिधाम पर माही के जल कि उपलब्धता बनी रहै।

बरसात में होने वाली असुविधा से बचने के लिए एक और शवदाह गृह का निर्माण खुले में अनत्येष्टी करने हेतु प्लेटफार्म का निर्माण एवं नाली का निर्माण जैसे अनैक सुविधा कि दृष्टि को देखते हुए निर्माण कार्य निरन्तर जारी रहैंगे। इन कार्यो को तेजी से मुर्त रूप देने में नगर परिषद सरदारपुर,वरिष्टजन रिटायर्ड आर्मी भारत सिंह अजरावत एवं समिति के मुकेश मिश्रा, मुकेश तुफान, दिनेश कमेडिया, मुकेश गेंदर, घनश्याम कमेडिया, दिनेश मिंडा, हरिश सोराडा, आकाश डावर, गौरव कमेडिया, अंकित मित्तल,मोहनलाल यादव, गोपाल दास, रोहित कुमार गोयल, आशिष चत्तर, सुनील गर्ग, राकेश शर्मा आदि समाज सेवी अपनी सेवाएं दे रहै है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें