ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: एशियन गेम्स मे भाग लेने वाली भारतीय टीम मे हुआ सरदारपुर की फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान का चयन

Admin

Mon, Aug 28, 2023

सरदारपुर। किसी भी क्षेत्र मे देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात होती है।  ऐसा ही गर्व का क्षण सरदारपुर क्षेत्र के लिये आया है। सरदारपुर जैसे छोटे से क्षेत्र की फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान का चयन  राष्ट्रीय टीम मे हुआ है।

वैसे ज्योति चौहान अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है। गरीबी मे पली बढ़ी इस प्रतिभावन खिलाड़ी ने मेहनत एवं कठोर परिश्रम के बल पर फुटबॉल मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खेल प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया की सरदारपुर की फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान का चयन 19 वें एशियन गेम मे भाग लेने वाली महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम मे हुआ।


यह सरदारपुर क्षेत्र के लिये गर्व की बात है की एक छोटे से नगर की प्रतिभा ने देश की टीम मे अपना स्थान बनाया है। ज्योति चौहान के  महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम मे चयन पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,एसपी मनोज कुमार सिंह,सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला,एसडीएम राहुल चौहान,एसडीओपी आशुतोष पटेल,ए.के पाठक जिला सचिव,सुभाष डेविड,शमशेर यादव,जिला खेल अधिकारी राधेश्याम गढ़वाल,राजेश शाक्य,प्राचार्य जब्बर सिंह पटेल ने बधाई देते हुये  के उज्जवल भविष्य की कामना की।

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें