: मांडू से 26 जुलाई को संत शिरोमणि रविदास समरसता-यात्रा का होगा शुभारंभ,कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Admin
Mon, Jul 24, 2023
’
धार / कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास जी की समरसता-यात्रा के आयोजन हेतु आज मांडू में विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने यात्रा से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं और कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जुलाई को प्रातः 10 बजे से मांडू के श्री चतुर्भुज राम मंदिर परिसर से संवाद के साथ यात्रा आरंभ होगी। यहाँ राज्य युवा आयोग के उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि समरसता यात्रा के लिए अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समरसता यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु ग्राम स्तर पर दीवार लेखन करने के लिये कहा गया है । निर्देश दिये गये हैं कि समरसता यात्रा दल के लिए दोपहर के भोजन स्थल और रात्रि विश्राम की व्यापक व्यवस्था हो। जिले में यात्रा के दौरान होने जन संवाद स्थलों पर साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था रहे। निर्धारित रूट अनुसार विभिन्न स्थानों पर यात्रा पहुँचने के पूर्व आसपास की ग्राम पंचायतों पर संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास द्वारा विरचित भजनों पर आधारित भजन संध्या का आयोजन स्थानीय कला मंडली के द्वारा कराया जाए। इस हेतु उन्हें एक-एक बैनर भी उपलब्ध कराए।
यात्रा के दौरान दिनांक 25 जुलाई से दिनांक 11अगस्त के मध्य सभी शासकीय / निजी विद्यालयों/ महाविद्यालयों/ विश्वविद्यालयों की जिला स्तरीय चित्रकला / गीत / निबंध / संभाषण एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन करें। साथ ही इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान प्रमाण पत्र से पुरुस्कृत भी करें। समस्त शासकीय / निजी विद्यालयों/ महाविद्यालयों/ विश्वविद्यालयों में संत शिरोमणि श्री रविदास जी पर निर्मित ऑडियो-विजुअल सामग्री का विद्यालयों / महाविद्यालयों में प्रदर्शन करें। जन संवाद स्थलों पर समस्त शासकीय / निजी विद्यालयों/ के छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करें। जिले के विभिन्न स्थलों पर समरसता यात्रा पहुँचने से पूर्व प्रत्येक ग्रामों में मुनादी भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन