: सांवरिया सेठ करेंगे नगर भ्रमण,पहली बार निकलेगी पालकी यात्रा
Admin
Wed, Sep 6, 2023
अमझेरा। गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान सांवरिया सेठ की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। सकल पंच गवली समाज एवं ब्रज युवा संगठन के द्वारा आयोजन को लेकर तैयारी प्रारम्भ कर दी गई हे। पालकी यात्रा गवली मोहल्ले स्थित सांवरिया सेठ मंदिर से शाम को 5 बजे प्रारम्भ होगी जो नगर भ्रमण कर पुनः मंदिर पर समापन होगा जिसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम एवं महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन