ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: बारिश थमी प्रशासन ने आरंभ किया राहत कार्य,क्षतिग्रस्त मकानो का एसडीएम ने किया सर्वे,माही डेम से छोडे पानी से खराब हुई फसलो के नुकसानी आंकलन के लिये खेतो मे पहुॅचा राजस्व अमला

Admin

Mon, Sep 18, 2023

सरदारपुर। शुक्रवार रात्रि से आरंभ हुआ बारिश का क्रम रविवार की मध्य रात्रि मे 3 बजे तक अनवरत जारी रहा । सोमवार सुबह से हल्की धूप खिलने के बाद मौसम साफ होने पर राजस्व विभाग द्वारा तहसील क्षेत्र मे जहा अतिवृष्टि एवं माही मुख्य बांध से छोड़े गए पानी के बाद फसलों मे हुए नुकसान के लिये सर्वे करने का कार्य आरंभ किया। एसडीएम राहुल चौहान भी स्वयं प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण पर रहे है  एवं अन्य स्थानों पर उनके द्वारा राजस्व विभाग की टीमें बनाकर नुकसानी आकलन का जायजा लेने के निर्देश दिये गये।


एसडीएम राहुल चौहान ने चर्चा के दौरान बताया की बारिश थमने के बाद प्रशासन राहत कार्य मे जुटा हुआ है। तहसील क्षेत्र मे अतिवृष्टि के चलते कुछ स्थानों पर मकान क्षतिग्रस्त हुये है तथा कुछ स्थानो पर फसले भी खराब हुई  है। ऐसे क्षैत्र मे सोमवार को निरीक्षण किया गया। श्री चौहान ने बताया की उनके द्वारा बारिश से गिरे व क्षतिग्रस्त हुए मकानों का  बडोदिया,भेरू चौकी,फुलगावडी,उण्डेली मे सर्वे किया गया ।

एसडीएम ने अमले मे उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं सचिव को पंचनामा  बनाकर रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकी आरबीसी 6/4 के अंतर्गत प्रकरण बनाया जाय। वही माही डैम से छोड़े गए पानी के चलते नीचे के क्षेत्र मे खराब हुई फसलो के नुकसानी आंकलन के लिये नायब तहसीलदार आशीष राठौड़ को अमले के साथ भेजा गया। जिन खेतों मे नुकसान हुआ उसका पंचनामा बनाने के निर्देश दिये।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें