ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

ज्ञापन : 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने विधायक ग्रेवाल को ज्ञापन सौंपा

Bakhtavar Express

Mon, Aug 11, 2025

सरदारपुर। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन संघ तहसील सरदारपुर के पेन्शनरो ने सोमवार दोपहर 3 बजे संघ अध्यक्ष अशोक कुमार पंडित,कार्यवाहक अध्यक्ष शैतानसिंह चौहान, प्रेम कुमार वैध राजगढ़ के सयुंक्त नेतृत्व में नगर के शंकर हनुमान मंदिर से रैली निकाली गई।

रैली विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक प्रताप ग्रेवाल को अपनी 8 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्पष्ट बताया गया है कि मप्र राज्य के पेन्शनरो की समस्याओं का समाधान निराकरण समय पर नहीं होता है तो प्रोग्रेसिव एसोसिएशन संघ को मजबूर होकर न्यायालय की शरण लेना पडेगी। ज्ञापन के दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पेन्शनर्स संघ को आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्याओं पर चर्चाकर निराकरण का प्रयास करुंगा और विधानसभा में उठाऊंगा। इस अवसर पर प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन संघ तहसील सरदारपुर के समस्त पेंशनर्स उपस्थित हुए। यह आयोजन प्रान्तीय अध्यक्ष बुधोलिया और मप्र संभागीय अध्यक्ष हाजी अब्दुल रशीद खान के निर्देश पर प्रदेश के बैनर तले संभाग, जिले तहसील स्तर पर किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें