ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

सूचना

: पावर वॉरियर्स ट्रांसको प्रीमियर क्रिकेट लीग चैंपियन महिला वर्ग में पावर एंजल्स विजेता,रोमांचक फाइनल में पावर वॉरियर्स की टीम ने सिस्टम बुल्स को 6 रन से

Admin

Sat, Jan 13, 2024



जबलपुर । एमपी ट्रांसको प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में पावर वॉरियर्स की टीम ने सिस्टम बुल्स को 6 रन से हराकर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया ।
सिस्टम बुल्स के तरुण विजयकर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विजेता टीम और खिलाडियों को एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने पुरस्कार वितरित किया।


पहले खेलते हुए पावर वॉरियर्स ने इकबाल खान के 43 और सुमंत मिश्रा के 13 रनों की बदौलत निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 97 रन बनाए। सिस्टम बुल्स के अमिनुर रहमान ने 3 तथा दीपक पटेल ने 2 विकेट लिए। जवाब में सिस्टम बुल्स की टीम रन 91 बनाकर आउट हो गई। यदुराज राज ने 28 व ख्वाजा तबरेज़ ने 27 रन बनाए। विकल्प खरे ने तीन विकेट हासिल किया।

*महिला वर्ग में पावर एंजेल्स विजेता
महिला फाइनल भी स्वासरोधक रहा।पावर एंजेल्स ने पावर प्रिंसेस को इस रोमांचक मुकाबले में 11 रन से पराजित करते हुए महिला वर्ग मे विजेता बनने का गौरव हासिल किया।।
पहले खेलते हुए पावर एंजेल्स की टीम ने रजनी के 28, मोनिका के 18 और आकांक्षा के10 रनों की मदद से निर्धारित ओवरों में 72 रन बनाए। वर्षा व निकेता ने एक- एक विकेट लिया।
73 रन के लक्ष्य का पीछा करते पावर प्रिंसेस की टीम 61 रन ही बना सकी।


निकिता सिद्धा ने संघर्षपूर्ण 29 रन बनाए।
एम पी ट्रांसको की टीम ने वेस्ट आफ थ्री श्रृंखला जीती
नगर के कारपोरेट जगत में पहली बार वेंडर्स और सप्लायर की टीम के साथ आपस में मैच खेलने की परंपरा का एम पी ट्रांसको द्वारा नवाचार किया गया । इसी सिलसिले में एमपी ट्रांसकों की संयुक्त टीम और वेंडर्स इलेवन की सुपर किंग्स टीम के बीच तीन मैचों की एक श्रृंखला आयोजित की गई।


कप्तान एस सी घोष की करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत एमपी ट्रांसको की संयुक्त टीम ने वेंडर्स और कांट्रेक्टर्स की सुपरकिंग टीम को बेस्ट आफ थ्री के आखिरी मुकाबले में 54 रन से हरा दिया।
पहले खेलते हुए एमपी ट्रांसको की संयुक्त टीम ने 90 रन बनाए। शुभम सिकदर ने 35 और तरुण विजयकर ने 26 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। अजय ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकट लिये।
जबाब में कप्तान एस सी घोष ने 5 विकेट लेकर सुपर किंग्स की टीम को कभी संभलने का मौका नहीं दिया और सुपर किंग्स 36 रन ही बना सकी। सुपर किंग्स की ओर से नीलेश ने 17 रन बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें