ब्रेकिंग

सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत सरदारपुर में पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन,जागरूक का दिया संदेश

CBMO के साथ हुए मारपीट के विरोध में डाक्टरों ओर कर्मचारियों ने निकाली रैली ,SDM को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

राजगढ़ ओर सरदारपुर संकुल के 9 विद्यालयों में औचक निरीक्षण में 3 शिक्षक मिले अनुपस्थित,थमाया नोटिस, दिए निर्देश

सोशल मीडिया की सार्थक पहल पर जिस मंदिर का हुआ था जिर्णोद्धार वहां पर हुए भगवान की प्रतिमा स्थापित

विरोध स्वरूप स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन, SDM और CMHO को सौपे ज्ञापन,पुलिस ने दर्ज की FIR

सूचना

मॉडल स्कूल मे : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत सरदारपुर में पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन,जागरूक का दिया संदेश

Bakhtavar Express

Thu, Jun 25, 2026

सरदारपुर। सरदारपुर पुलिस द्वारा सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन में जागरूकता का संदेश दे रहे। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी सेफ क्लिक अभियान 2.0 सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जिला धार के निर्देशन में गुरुवार को शासकीय मॉडल में एक प्रभावी साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सरदारपुर अनिल कुमार जाधव ने विद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ साइबर अपराधी भी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप कॉल एवं मैसेज फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग एवं यूपीआई धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड कर मोबाइल हैक करने की घटनाओं तथा ऑनलाइन ठगी के अन्य तरीकों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें बताया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक, फाइल अथवा कॉल पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। थाना प्रभारी श्री जाधव ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले मनोवैज्ञानिक हथकंडों से भी अवगत कराया तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध का शिकार होता है तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकता है अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारियों को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। थाना सरदारपुर द्वारा भविष्य में भी आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें