ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: हडताल पर बैठे पटवारीयो ने क्षैत्र में बेहतर वर्षा के लिए किया हनुमान चालिसा का किया पाठ

Admin

Tue, Sep 5, 2023

सरदारपुर। पटवारी संघ की हड़ताल 9 वें दिन भी जारी रहीं। सरदारपुर में तहसील कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे पटवारियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर बारिश की कामना करते हुए पटवारियों की मांगो को पूरा करने की मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की भगवान हनुमान जी से प्रार्थना की गई।

दरअसल 26 अगस्त से प्रदेश भर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से नामांतरण और जाति प्रमाण पत्र सहित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहें है। सरदारपुर के 68 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। पटवारियों की 2800 ग्रेड पे, पदोन्नति एवं गृह भाड़ा व यात्रा भत्ते संबंधी अन्य भत्ते बढ़ाए जाने की मांग है।

पटवारी संघ सरदारपुर के तहसील अध्यक्ष परेश गोहिल ने बताया कि संगठन के आह्वान पर हड़ताल के 9वें दिन सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से बारिश हेतु प्रार्थना की गई है। साथ ही भगवान से यह भी प्रार्थना की है कि वे हमारे मुख्यमंत्री को यह बुद्धि दे की वो हमारी मांग एवं किसानों की स्थिति पर ध्यान दे।

इस दौरान पटवारी संघ के संरक्षक मोहन सिंह गौड़, सचिव रवि राज पाटीदार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह डोडिया, बलराम नलवाया, हेमराज धवड़, सहित अनेक पटवारी मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें