ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: विभीन्न मांगों को लेकर पटवारियों की हड़ताल जारी, तहसील के 68 पटवारी हड़ताल पर, प्रभावित हो रहे राजस्व से संबधित कार्य

Admin

Thu, Aug 31, 2023

सरदारपुर। मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी है। इससे कई प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहें है। सरदारपुर तहसील में भी 28 अगस्त से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सरदारपुर के तहसील कार्यालय के सामने पटवारी हड़ताल पर बैठे है।

पटवारियों की 2800 ग्रेड पे, पदोन्नति एवं गृह भाड़ा व यात्रा भत्ते संबंधी अन्य भत्ते बढ़ाए जाने की मांग है। पटवारी संघ के अध्यक्ष परेश गोहिल ने बताया कि 25 वर्षाे से वेतनमान नहीं बढ़ाया गया है। हमारी ग्रेड पे में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है। लंबे समय से पटवारियों की पदोन्नति नहीं हुई है इसलिए पटवारियों की भी पदोन्नति की जाए।

अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश और भोपाल में तिरंगा यात्रा में माध्यम से अपनी मांगों को सरकार के सामने रख चुके है। 23 से 25 अगस्त तक सामूहिक अवकाश भी की गई। लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया। जिसके चलते 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई। पटवारी संघ के संरक्षक मोहन सिंह गौड़, सचिव रविराज पाटीदार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह डोडिया, बलराम नलवाया, हेमराज धवड़, कुसुमलता अजनार सहित तहसील के 68 पटवारी हड़ताल पर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें