ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

महायज्ञ : झींझोटा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच कुण्डात्मक श्री रुद्र महायज्ञ प्रारंभ

Bakhtavar Express

Sun, May 17, 2026

राजोद। समीपस्थ ग्राम झींझोटा में सोमवार से सप्त दिवसीय पंच कुण्डात्मक श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक रीति-विधानों के साथ हुआ। यज्ञशाला में गूंजते वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक वातावरण ने पूरे ग्राम को भक्तिमय बना दिया।

महायज्ञ का आयोजन यज्ञाचार्य पंडित राजेन्द्र किशोरी उपाध्याय के आचार्यत्व में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस विद्वान पंडित श्री जगदीश चन्द्र जी उपाध्याय, पंडित श्री महेश शर्मा एवं श्री गोपाल द्विवेदी द्वारा यजमानों से हेमाद्रि स्नान, दशविधि स्नान, गणेश पूजन, षोडश मातृका पूजन सहित ठाकुर जी का विधिवत पूजन संपन्न करवाया गया। इसके पश्चात नान्दी श्राद्ध,जल यात्रा व

वैदिक परंपरानुसार वास्तु पूजन, अग्निस्थापन एवं यज्ञशाला मंडप प्रवेश की धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। मंत्रोच्चार एवं हवन से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर पंडित सुरेश द्विवेदी, पंडित मुकेश दुबे एवं पंडित शुभम उपाध्याय, पंडित अजय दुबे, ने वैदिक अनुष्ठानों में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजन में आसपास के ग्रामों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि सप्त दिवसीय इस महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन रात्रि में पण्डित डॉक्टर राजेन्द्र किशोरी उपाध्याय के मुखारबिंद से नरसिंह मेहता के पावन चरित्र पर कथा का आयोजन भी होगा।

इसी के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन एवं आध्यात्मिक प्रवचन भी आयोजित होगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें