ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

सरदारपुर : कुपोषण शिविर का आयोजन, 25 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया,स्वस्थ जीवनशैली संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए

Bakhtavar Express

Thu, Jun 4, 2026

सरदारपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कमलसिंह निगवाल के मार्गदर्शन में गुरुवार को आंगनवाड़ी भवन सेक्टर में पोषण एवं कुपोषण निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी एवं संस्था प्रभारी डॉ. प्रदीप मालवी द्वारा 25 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को संतुलित आहार, बच्चों की उचित देखरेख एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

शिविर का संचालन सेक्टर सुपरवाइजर सुगना राठौर द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के नियमित वजन, पोषण स्तर, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की।

शिविर में सेक्टर सुपरवाइजर सुगना राठौर, मोनिका नागपुरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों, जिला परामर्शदात्री समिति के प्रतिनिधि भारत सिंह ठाकुर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में बहन सेक्टर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। शिविर में कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें