ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

: अमर बलिदानी महाराजा राव बख्तावर सिंह जी की स्मृति में आयोजित एकदिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बडदा ने जीती ट्रॉफी,

Admin

Tue, Feb 13, 2024

अमर बलिदानी महाराजा राव बख्तावर सिंह जी की स्मृति में आयोजित एकदिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 11 फरवरी को किया गया जिसमें नगर के अखाड़े के उस्ताद एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा उद्घाटन किया गया इस! टूर्नामेंट में जिले भर की टीमों सहित अन्य जिले से भी टीमों ने भाग लिया! आयोजन में मुख्य अतिथि श्री निशांत जी खरे युवा आयोग प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव द्वारा अमर बलिदानी महाराजा राव बख्तावर सिंह जी के चित्र पर पुजन कर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात श्री खरे जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए उत्साहित किया! स्वागत भाषण कमल जी यादव द्वारा दिया गया साथ ही उन्होंने अमझेरा नगर में विभिन्न खेलो को गति प्रदान करने हेतु खेल मैदान हेतु भुमि आरक्षण की फाइल संबंधित विभाग में प्रेषित की जाकर खेल स्टेडियम एवं खेल संसाधनों की मांग को प्रमुखता से रखते हुए नगर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा सके साथ ही उन्होंने कबड्डी खिलाड़ीयों के लिए कबड्डी मेट की भी मांग की जिसे श्री खरे जी ने तत्काल इन मांगों की स्वीकृति की घोषणा करते हुए कमल यादव को जितनी भी फाईलें लंबित है उन्हें अवगत कराएं व कबड्डी केअलावा अन्य सभी खेलों को बढ़ावा मिले इस हेतु भी प्रयास किए जाएं ….! उक्त आयोजन भारतीय जनता पार्टी अमझेरा दसाई मंडल के तत्वावधान में एवं केसरी कबड्डी क्लब अमझेरा के संयोजन में किया गया! जिसमें 16 टीमों ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया । पुरस्कार वितरण हेतु विशेष अतिथि के रूप में धार न्यूज चैनल के चीफ एडिटर श्री अविनाश शर्मा एवं कमल यादव उपस्थित थे उनके द्वारा स्पर्धा की विजेता टीम बड़दा रही जिसे पुरस्कार में नगद राशि 22222/व टृऻफी उपविजेता टीम सरदारपुर रही जिन्हे पुरस्कार 11111/व टृऻफी प्रदान किया गया !बेस्ट रेडर का पुरस्कार 1111/ एवं बेस्ट डिफेंडर यश 1111/ को दिया गया अंशुल राठौड़ द्वारा दिया गया ,! संपूर्ण आयोजन रोमांचक रहा जिसे दर्शकों ने सुबह से लेकर देर रात तक निहारा व सराहा …! आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत अर्पित शर्मा , भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमझेरा दसई, प्रकाश गामड़,अजजा मंडल अध्यक्ष,मनीष सिरसवाल,शिवा मकवाना, मुरली कुशवाह, अंतिम मोदी,कमल बामनिया,दीपक केवट, राहुल केवट,अनुराग चंदेरिया,मनोहर प्रजापत, अपूर्व शर्मा, कमलेश राठौड़ ,निर्मल वास्केल,लखन कुशवाह , गोपाल कटारे ,राधेश्याम ब्रजवासी, मुकेश परमार व केसरी कबड्डी क्लब सभी सदस्यों आदि द्वारा किया गया , संचालन विजय कुमार शर्मा द्वारा किया गया व आभार अंबाराम भाभर द्वारा किया गया..

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें