ब्रेकिंग

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

सूचना

अमझेरा : सैयदना साहब के जन्मदिवस पर जाग्रति व्यापार संगठन द्वारा अस्पताल में बांटे फल

Bakhtavar Express

Thu, Aug 20, 2026

अमझेरा। जाग्रति व्यापार संगठन द्वारा दाऊदी बोहरा समाज के सर्वोच्च धर्मगुरु डॉ. सैयदना आलीक़द्र मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मौला की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। संगठन के आह्वान पर सभी जागरूक व्यापारी नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से एक साथ अस्पताल पहुंचे। इस सेवा कार्य के दौरान जागृति व्यापार संगठन के व्यापारियों द्वारा बोहरा समाज के जनाब आमिल साहब का शॉल व श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अब्बास भाई सेफी, हुसैन सेठ राजपुरा, कृष्णा पटेल, दिनेश माहेश्वरी, गोपाल सोनी, यतीश जैन, आशीष पारिक, राहुल राठौड़, किशोर मालवीय, उमेश सूर्यवंशी,

शब्दर भाई, बुरहान भाई, नजमु सेठ, कासम भाई, ईशाक भाई, शब्बीर भाई, तैयब भाई एवं जागृति ग्रुप के समस्त जागरूक व्यापारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा कार्य में सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें