ब्रेकिंग

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

सूचना

खेल दिवस पर होगा मेत्री फुटबॉल मैच : खेल दिवस पर भोपाल मे मिनी ब्राजील की टीम से मैत्री फुटबाल मैच खेलेगी सरदारपुर की बालिका वर्ग की टीम

Bakhtavar Express

Wed, Aug 27, 2025

सरदारपुर। पिछले एक दशक मे सरदारपुर की पहचान फुटबॉल के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच चुकी है। खेल परिसर के मैदान पर बीते 10 वर्षों मे फुटबाल का प्रशिक्षण दे रहे खेल प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाल ने राज्य स्तर पर 350 एवं राष्ट्रीय स्तर पर करीब 150 खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करवाया है। जिसमे ज्योति चैहान सरदारपुर एवं पुरे म.प्र. कि पहली खिलाडी है जिसने चार बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

वैसे फुटबाल जैसे खेल के लिये एक दशक मे इतनी प्रतिभाओं को तैयार करने का कार्य कोई सरल नहीं है। सीमित संसाधन और छोटा से मैदान पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिये तैयार करना गर्व की बात है।

अब एक बार फिर सरदारपुर के लिये गौरव की बात है की खेल दिवस पर 29 अगस्त को भोपाल में होने वाले आयोजन मे बालिका वर्ग का मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन होगा जिसमे सरदारपुर की बालिका वर्ग की टीम का मुकाबला मिनी ब्राजील कहे जाने वाले विचार पुर (शहडोल) की बालिका वर्ग की टीम के बीच खेला जायेगा। मैत्री मेच भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम मे खेला जाएगा जिसमे सीएम मोहन यादव ,खेल मंत्री विश्वास सारंग व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी ज्योति चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेगे।

मैत्री मैच के लिये सरदारपुर की बालिका वर्ग की टीम का चयन होने पर विधायक प्रताप ग्रेवाल,कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,एसपी मनोज कुमार सिंह,सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकडे,जिला खेल अधिकारी राजेश शाक्य,राधेश्याम गढ़वाल,सुभाष डेविड,आनंद पाठक,जब्बरसिंह पटेल,विरेन्द्र रघुवंशी,चंचल खराडी,सुनिता भाभर आदि ने बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें