ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पर 10 जुलाई को सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया दौरा,हेलीपैड सहित आयोजन स्थल पर देखी व्यवस्था,राजगढ-सरदारपुर नगर सहित मांगोद  तक होगा रोड शो

Admin

Fri, Jul 7, 2023

सरदारपुर। 10 जुलाई को सरदारपुर विधानसभा के जैन तीर्थ  मोहनखेड़ा पर लाडली बहना सेना कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री  का दौरा करीब-करीब तय हो चुका है। हालांकि अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर संभावित कार्यक्रम को तय  मानकर तैयारियां की जा रही हैै। शुक्रवार शाम को जिला पंचायत सीईओ  श्रृंगार श्रीवास्तव, एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र  पाटीदार ने मोहनखेड़ा पहुंचकर एसडीएम राहुल चौहान एवं एसडीओपी आशुतोष पटेल साथ दौरा कर आयोजन स्थल एंव हेलीपैड का दौरा कर कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शाम को पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एलएन राठौड़ की उपस्थिती मे मजदुरो के द्वारा हेलीपेड पर आवश्यक सुधार कार्य करवाया गया। सारी तैयारियों को देखते हुए कहा जा रहा है की 10 जुलाई को मुख्यमंत्री का सरदारपुर विधानसभा के जैन तीर्थ मोहनखेड़ा मे होने वाला कार्यक्रम तय है ।


मोहनखेड़ा मे लाडली बहना सेना के कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री लाडली बहनों से संवाद करेगे। उसके बाद राजगढ़ से सरदारपुर तक रोड शो होगा । सरदारपुर से मांगोद तक मुख्यमंत्री रोड शो के रूप मे जायेगे । अधिकारियों ने इस पुरे रूट का भी दौरा कर सुधार के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
वही आयोजन को लेकर शनिवार को एसडीएम राहुल चौहान सभी विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेगे।    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें