ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास रंग लाए, छात्राओ को मिलेगी सुविधा : 39.68 करोड की लागत से कन्या शिक्षा परिसर के नवीन भवन की मिली सौगात

Bakhtavar Express

Wed, Jan 28, 2026

सरदारपुर विधानसभा मे विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से 39 करोड 68 लाख की लागत से कन्या शिक्षा परिसर के नवीन भवन की सौगात मिली है। विधायक प्रताप ग्रेवाल विगत कई समय से नवीन भवन की स्वीकृती के लिए प्रयासरत थे। वर्ष 2020 मे कन्या शिक्षा परिसर का संचालन बंद हो गया था जिसे विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा मे आवाज उठाकर संचालन पुनः प्रारंभ करवाया था और शासन से कन्या शिक्षा परिसर के लिए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृती की मांग की थी। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास अब रंग लाए है और शासन स्तर से 39 करोड 68 लाख की लागत से नवीन भवन की सौगात सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र की छात्राओ को मिली है। वर्तमान मे कन्या शिक्षा परिसर राजगढ के अन्य शासकीय भवन मे संचालित किया जा रहा है। नवीन भवन की सौगात से आदिवासी छात्राओ मे हर्ष व्याप्त है। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें