ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र : राष्ट्रिय डेंगू दिवस मनाया,डेंगू नियंत्रण की शपथ दिलाई

Bakhtavar Express

Sat, May 16, 2026

अमझेरा। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रिय डेंगू दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र जैन एवं डॉ . शशांक बहादुर , व्ही. बी. डी. सलाहकार रेवचंद्र कटारा द्वारा विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को डेंगू नियंत्रण की शपथ दिलाई गई ।जिला व्ही .बी.डी.सलाहकार रेवचंद्र कटारा एवं व्ही. बी. डी सुपरवाइजर जितेन चौधरी ने बताया कि प्रति वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस एक विशेष जन जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

इस वर्ष डेंगू दिवस की थीम- = डेंगू नियंत्रण के लिए जनभागीदारी जरूरी देखे, साफ करे, और ढके, डेंगू रोग के नियंत्रण , और रोक धाम के लिए आशा कार्यकर्ता द्वारा डेंगू से बचाव के स्लोगन, नारे लेखन , लार्वा विनिस्टीकरण प्रचार - प्रसार किया जा रहा है ।वर्तमान में डेंगू बीमारी का कोई उपचार नहीं है। केवल लक्षणों के आधार पर उपचार किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता, और सभी स्वास्थ कार्यकर्ता और मलेरिया की टीम द्वारा मच्छरों के पैदा होने वाले स्थानों का सर्वे कर मच्छर के लार्वा को नष्ट किया जाता है। लोगों को अपने घर में रखे सभी पानी के पत्रों को हर सात दिन में साफ करे, पानी को ढक कर भी रखें, और बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर जाकर चिकित्सक की सलाह से उपचार लेने की समझाइश दी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें