ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

गुप्ता परिवार में हुआ हादसा,परिवार गमगीन : विदेश में रह रहे बेटे से मिलने गए माता-पिता माँ की हार्ट अटेक से मौत

Bakhtavar Express

Fri, Sep 11, 2026

सरदारपुर। कहते हैं कि समय और मौत का कोई भरोसा नहीं। ऐसे ही घटना नगर के प्रतिष्ठित ठेकेदार जगदीश चन्द्र गुप्ता परिवार में हुई। नगर के व्यापारी दम्पति अनिता कैलाश चंद्र गुप्ता अपने बेटे से मिलने के लिए विदेश नीदरलैंड गए हुए थे, इस बीच पत्नी अनिता गुप्ता को अचानक हार्ट अटेक आने से निधन हो गया। यह खबर जब परिवार को लगीं तो गुप्ता परिवार में गमगीन का माहौल पसर गया, और नगर में फैली तो शोक व्याप्त हो गया। वे प्रदीप, अजय, अनिल, सुनील की भाभी थी। शनिवार को परिवार द्वारा दोपहर तक उन्हें लाया जा रहा है, माहीं मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर को लेकर इस प्रतिनिधी ने जाना कि माता-पिता बेटे के यहां पुत्र की प्राप्ति पर वे मिलने नीदरलैंड गए हुए थे। गमगीन माहौल में परिवार इसके आगे कुछ बोल नहीं सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें