ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: नष्ट फसलों का 5 दिवस के अंदर सर्वे कार्य प्रारंभ करें - विधायक  ग्रेवाल,क्रॉप लोन जमा करने के लिये किसानों को नोटीस मिलने पर कांग्रेस ने  प्रदर्शन कर निकाली रैली,सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Admin

Tue, Sep 5, 2023

सरदारपुर । विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर मे अल्प वर्षा की वजह से खेत मे खडी सोयाबीन, मक्का, मूंग, उड़द, ज्वार, मूंगफली, टमाटर, मिर्च सहित आदि फसलें खराब होने, प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई हेतु 10 घंटे बिजली प्रदाय नहीं करने एवं किसानों द्वारा क्रॉप लोन जमा करने के लिए तहसील कार्यालय से नोटिस देने पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा के बैनर तले सैकड़ों किसान हाथो मे सूखी सोयाबीन की फसल लेकर, हाथों मे तख्तियां लेकर विधायक कार्यालय सरदारपुर से पैदल मार्च निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देने से पूर्व एसडीएम कार्यालय पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान मे किसान दोहरी मार झेल रहा है एक तरफ प्रकृति की मार से सोयाबीन सहित आदि फसलें सूख रही है तो दूसरी तरफ शिवराज सरकार द्वारा किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे के स्थान पर केवल 4-5 घंटे बिजली प्रदान की जा रही है साथ ही किसानों द्वारा लिए गए क्रॉप लोन जमा करने हेतु तहसील कार्यालय से नोटिस दिए जा रहे है वर्तमान मे किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय है किसान वर्ग इस समय क्रॉप लोन जमा करने मे सक्षम नही है शासन की इस नीति से किसानों मे गहरा आक्रोश व्याप्त हो रहा है हमारी मांग है कि सरदारपुर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कर राजस्व विभाग 5 दिवस के अंदर नष्ट फसलों का सर्वे कार्य प्रारंभ करें, किसानों को वादे अनुसार 10 घंटे बिजली प्रदान करे एवं क्रॉप लोन जमा करने की समय सीमा मे वृद्धि करे।

ज्ञापन का वाचन युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल, रघुनंदन शर्मा, रतनलाल पडियार, मोहनलाल मुकाती, बालमुकुंद पाटीदार, गायत्री पुरोहित, भेरूसिंह बडगोता, नरसिंह हामड, सुभाष पटेल, अर्पित ग्रेवाल, संजय जायसवाल, दीपक जैन, ब्रजेश ग्रेवाल, मांगीलाल गाजी, पप्पालाल जाट, कैलाश भुरिया, गोविन्द रिंगनोदिया, विरसन भगत, केकडिया डामोर, अमर सिंह पटेल, धनराज कीर, राधेश्याम जाट, अंसार खान, अर्जुन गहलोत, शंकर सोलंकी, प्रवीण परवार, दलपत सिंह पाल, शंभू चौधरी, मोहन लछेटा, प्रताप सिंह राठौर, पुरालाल चौधरी, त्रिलोक सिंह पडियार, रमेश पडियार, संजय भायल, भानुप्रताप सिंह, राहुल शर्मा, मानाजी मुलेवा, नारायण सोलंकी, अनिल चौधरी, मांगीलाल डामर, मोहन गुर्जर, भुरू तडवी, मंगल सिंह, भेरूलाल निनामा, सुनील डावर, कमलेश परमार, दीपक भायल, लखन परमार, गणेश पाटीदार, कन्हैयालाल परमार, अंकुर भयडिया, हरि भायल, भरत देवड़ा, अमर सिंह ग्रेवाल, बद्री मुनिया, राजेसिंह भुरिया, गोपाल मारू, अमृत मारू आदि किसानगण, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें