ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

प्रदेश सरकार ने 20 जिलो मे कार्यरत 5000 पैसा मोबलाइजर्स की सेवा समाप्त : विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सेवा बहाल करने की रखी मांग

Bakhtavar Express

Thu, May 21, 2026

सरदारपुर। प्रदेश सरकार अंतर्गत पंचायत राज संचालनालय द्वारा 18 मई 2026 को एक आदेश जारी कर प्रदेशभर के 20 जनजातीय जिलो एवं 89 विकासखण्ड में कार्यरत लगभग 5000 पैसा मोबलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इस मोबलाइजर्स के सेवा समाप्ति का आदेश निरस्त करने एवं मोबलाइजर्स की सेवा बहाल करने की मांग रखी है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि 20 जनजातीय जिलो मे कार्यरत लगभग 5000 पैसा मोबलाइजर्स की सेवा समाप्ति के अप्रत्याशित निर्णय से न केवल मेरे विधानसभा क्षेत्र बल्कि प्रदेश के 20 आदिवासी जिलों के हजारों युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। वर्ष 2022 में लागू हुए पैसा एक्ट को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए इन युवाओं की नियुक्ति की गई थी। पिछले चार वर्षों में इन्होंने ग्राम सभाओं को सशक्त करने, ग्रामीणों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सेतु के रूप में अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। वर्तमान मे विभाग द्वारा केंद्र सरकार की आर.जी.एस.ए. योजना की अवधि समाप्त होने और बजट की अनुपलब्धता को सेवा समाप्ति का आधार बनाया गया है। परंतु, एक संवेदनशील सरकार होने के नाते, नीतिगत बदलाव के इस दौर में हजारों युवाओं को अचानक सड़क पर ला खड़ा करना न्यायसंगत प्रतीत नहीं होता। विधायक ग्रेवाल द्वारा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा मांग की गई है कि मानवीय दृष्टिकोण और युवाओं के भविष्य को देखते हुए पंचायत राज संचालनालय के इस सेवा समाप्ति के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं जब तक केंद्र सरकार द्वारा नई नीति या बजट को स्वीकृति नहीं मिल जाती, तब तक राज्य सरकार अपने विवेकाधीन या आकस्मिक निधि से इनके मानदेय की वैकल्पिक व्यवस्था कर सेवाएं निरंतर जारी रखने के आदेश प्रदान किया जाए। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें