ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: रातीमाली मे क्रिकेट स्पर्धा का समापन, विधायक प्रताप ग्रेवाल रहे मुख्य अतिथि

Admin

Wed, Jan 31, 2024

सरदारपुर । सुपर स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान मे ग्राम रातीमाली मे आयोजित 5 दिवसीय द्वितीय टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का समापन बुधवार को क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मुख्य आतिथ्य मे हुआ। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा फाईनल मुकाबले से पूर्व उमरकोट एवं कंजरोटा की क्रिकेट टीम के खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया।

फाईनल मुकाबले मे उमरकोट ने कंजरोटा को हराकर स्पर्धा पर अपना कब्जा जमाया। विजेता टीम उमरकोट को विधायक प्रताप ग्रेवाल की और से 21 हजार की ईनामी राशि एवं उपविजेता टीम कंजरोटा को धुलेट के सरपंच बाबुलाल मेडा की और से 11 हजार की ईनामी राशि प्रदान की गई।

पुरूस्कार वितरण समारोह मे सेमल्या सरपंच कैलाश भुरिया, रातीमाली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुरू खराडी (तडवी) सहित आयोजक सुपर स्टार क्रिकेट क्लब रातीमाली के दिनेश बिलवार, दिलीप भुरिया, सुरज बारिया, अमन खराडी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें