ब्रेकिंग

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

सूचना

सिविल हॉस्पिटल में पल्स पोलियो अभियान की कार्यशाला संपन्न : 278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

Bakhtavar Express

Sat, Jun 20, 2026

सरदारपुर। सिविल हॉस्पिटल में पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम की कार्यशाला संपन्न हुई। 28 जून रविवार को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। जिसमें 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाना हैं। इसको लेकर आयोजित कार्यशाला में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा ने बताया कि अभियान में करीब 46 हजार बच्चों का लक्ष्य है। अभियान के प्रथम दिन 28 जून रविवार को बूथ पर दवाई पिलाई जाएगी तथा पहले दिन बूथ पर 90 प्रतिशत बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य हैं। शेष रहे बच्चों को 29 जून सोमवार एवं 30 जून मंगलवार को घर-घर जाकर दवाई पिलानी हैं। अभियान हेतु ब्लॉक मे कुल 278 बूथ बनाए गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉक लेवल पर सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एवं 46 सुपरवाइजर की टीम गठित की गई है।

कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना ने पल्स पोलियो के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सेक्टर सुपरवाइजर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर सहित अन्य को प्रशिक्षित किया गया है। कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को पीपीटी के माध्यम से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राजू सिंह गडरिया एवं ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर हुलास पाटीदार द्वारा समझाईश दी गई। इस दौरान सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, एएनएम, एमपीडब्ल्यू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें