ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

सफलता : मारु कुमावत समाज की महिमा कुमावत ने MPPSC परीक्षा में पाई सफलता सहायक प्राध्यापक सांख्यिकी के पद पर हुआ चयन

Bakhtavar Express

Tue, Feb 24, 2026

बरमंडल। ग्रामीण अंचल में सीमित संसाधनों के बीच ऐसी प्रतिभा आज भी हे जो सफलता के शिखर को छू रही हे। बदनावर तहसील के छोटे से गांव पांदा की मेधावी छात्रा महिमा कुमावत ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक प्राध्यापक सांख्यिकी के पद पर चयन हुआ।

किसान परिवार की इस होनहार बेटी ने संघर्ष और अथक परिश्रम से सफलता के इस शिखर को छुआ है। महिमा के पिता रामचंद्र कुमावत ओर माता संगीता कुमावत ने बताया कि बेटी की उपलब्धि पर परिवार समाज ओर गांव गौरवान्वित हुआ हे। उसने दिन रात मेहनत कर सफलता पाए हे।

माहिमा कुमावत ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक प्राध्यापक सांख्यिकी पद के लिए अपनी योग्यता साबित करने के साथ ही

उन्होंने सी एस आई आर एन ई टी जे आर एफ में 132वीं रैंक और जी ए टी ई स्टेटीज में 30वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा, वे आई आई एम इंदौर से पीएचडी कर रही है। उनकी इस उपलब्धि से सांख्यिकी क्षेत्र में उनकी प्रतिभा का पता चलता है।।

छात्रा महिमा कुमावत की इस उपलब्धि पर मारु कुमावत समाज के प्रकाश चौधरी , महेंद्र मारु,गोपाल घोड़ला,श्याम घोड़ला,कमल चौधरी,विष्णु चौधरी,मनीष श्रीवास्तव,अखिलेश यादव,देवीलाल चांदोरा,बाबूलाल चौधरी,कालूराम मारु,जीवन मारु,मंगल मारु, दिनेश लिंबिवाल,महेश तिवारी,कपिल चौधरी ,दिनेश चौधरी,नमन मारु,राहुल मुलेवा,जीवन लिंबिवाल,राधेश्याम सालेचा, समरथ चौधरी आदि ने बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें