ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: माही बांध हुआ लबरेज खिले किसानो के चेहरे एक गैट आधा मीटर तक खोलकर नदी मे छोडा पानी ,कालीकराई अभी भी 2.55 मीटर खाली

Admin

Fri, Sep 15, 2023
https://youtu.be/wwBS4-JNuHs

सरदारपुर। मानसुन का अंतिम दौर किसानो के लिये राहत भरी खबर लेकर आया। झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के किसानो के लिये राहत भरी खबर है की माही मुख्य बांध लबरेज हो गया है। बांध मे निरंतर पानी की आवक हो रही है जिसकेे चलते शुक्रवार को दोपहर मे 1 बजे जल लेवल मेंटन करने के लिये बांध का एक गैट 0.50 मीटर खोलकर जल निकासी की गई।


जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपीन पाटीदार ने निर्देशन मे एसडीओ श्री बिष्ठ के द्वारा दोपहर मे एक बजे एक गैट खोलीा गया। गैट खोलने के पुर्व सुबह की पत्र जारी किया गया एंव मुनादी भी करवाई गई थी ताकी निचले क्षैत्र के लोग सतर्क रहे। माही मुख्य बांध का जलस्तर सुबह 451.10 मीटर के लैवल पर पहुॅच चुका है।

बांध मे निरतन्तर पानी की आवक हो रही थी जिसे देखते हुये दोपहर मे 1 बजे बांध का एक गैट 0.50 मीटर के लैवल तक खोल कर जल निकासी की गई। इस दौरान 2217 घनफीट प्रति संेकड की दर से माही नदी मे पानी छोडा गया। । श्री बिष्ठ ने बताया की बांध मे जितनी पानी की आवक हो रही है उतना पानी नदी मे छोडा जा रहा है। यदि बारिश और तेज होती है तो एक से अधिक भी गैट खोले जा सकते है। बांध स्थल पर एसडीओ श्री बिष्ठ के साथ उपयंत्री ईशा टेगोर,रानु मंडलोई व मीरा कन्नौज तैनात है तथा पल-पल बांध के जलस्तर पर निगाहे रखे हुये है।


ज्ञात रहे की माही मुख्य बांध से पेटलावद तहसील के ग्रामीण अंचलो के किसानो को वार्षिक 20 हजार हैक्टर मे सिंचाई सुविधा का लाभ मिलता है।
वही माही परियोजना के उप मुख्य बांध कालीकराई की बात करे तो यह अभी भी अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता धारण नही कर पाया है जिसके चलते किसानो के माथे पर रबी की फसल को लेकर चिंता की लकीरे है। कालीकराई बांध का जलस्तर अभी 471.75 मीटर के लेवल पर है। बांध की पुर्ण जल ग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। इस प्रकार बांध अभी भी करीब 2.55 मीटर खाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें