लोक अदालत : सरदारपुर न्यायालय परिसर में लोक अदालत का हुआ आयोजन, सैकड़ों प्रकरणों का निराकरण कर करोड़ों के अवार्ड हुए पारित
Bakhtavar Express
Sat, Mar 14, 2026
सरदारपुर। शनिवार को सिविल न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन हुआ। न्यायिक परिसर मे लोक अदालत का उद्घाटन प्रथम जिला जज हेमंत यादव ने किया श्री यादव ने मां सरस्वती व गांधीजी के फोटो पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की इस अवसर पर द्वितीय जिला श्रीमती रश्मि वाल्टर तृतीय जिला जज अब्दुल्लाह अहमद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीमती कमला गौतम न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीमती रूही एजाज मेव अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव संघ सचिव दिलीप सिंह भदोरिया भूपेंद्र जोशी बीजे उपाध्याय अंकित कच्छावा भूपेंद्र भूरिया हरिराम मुनिया शबाना खान राठी वैशाली जोशी नाजीर जगदीश किरार व अन्य न्यायालयीन स्टाफ उपस्थित था ।

लोक अदालत में हेमंत यादव प्रथम जिला जज सरदारपुर के न्यायालय में कुल 10 प्रकरणों का निराकरण हुआ इसमें वाहन मोटर दुर्घटना के व वसूली के प्रकरण शामिल हैं प्रकरणों में 43 लाख 4 000 हजार 97 रुपए के अवार्ड पारित हुए एवं वसूली हुई ।
श्रीमती रश्मि वॉटर द्वितीय जिला सरदारपुर के न्यायालय में मोटर वाहन दुर्घटना व अन्य कुल 6 प्रकरणों का निराकरण हुआ इसमें 10,11000 के अवार्ड व वसूली हुई
अब्दुल्लाह अहमद तृतीय जिला जज सरदारपुर के न्यायालय में कुल 22 प्रकरणों का निराकरण हुआ इसमें मोटर वाहन दुर्घटना व वसूली के रूप में 49 लाख89,900 रुपए के अवार्ड पारित हुए व वसूली हुई
व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी सरदारपुर श्रीमती कमला गौतम के न्यायालय में कुल 13 प्रकरणों का निराकरण हुआ चेक बाउंस के प्रकरण में 13 लाख 53 696 की वसूली हुई
प्रि लिटिगेशन के प्रकरणों में बैंक वसूली के 74 प्रकरणों में एक करोड़ 6 लाख 17 000 हजार 293 रुपए की वसूली हुई वॉटर बिल के 125 प्रकरणों में 37 लाख₹5000 की वसूली हुई
व्यवहार न्यायाधीश सरदारपुर द्वितीय श्रेणी सुश्री रूही एजाज मेव के न्यायालय में कल 29 प्रकरणों का निराकरण हुआ इसमें फौजदारी चेक बाउंस व अन्य सिविल प्रकरण शामिल है ।चेक बाउंस के प्रकरणों में 11 लाख 67274 की वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन