ब्रेकिंग

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सूचना

: चुनार डेम के स्लुज गैट मे धंसाव,एसडीएम राहुल चौहान मौके पर ,स्थिती नियत्रंण मे

Admin

Fri, Sep 8, 2023

सरदारपुर। बिती रात्रि से हो रही तहसील क्षैत्र मे बारिश के बाद आज सुबह चुनार डेम मे पानी रिसाव के खबरे आते ही सनसनी फैल गई। खबर लगते ही एसडीएम राहुल चौहान मौके पर पहुॅचे और स्थिती को देखा। श्री चौहान ने बताया की स्लुज गैट के यहा पर कुछ धंसाव हुआ है। स्थिती गंभीर नही है लेकिन प्रशासन पुरी तरह अलर्ट है।

एसडीएम श्री चौहान ने बताया की चुनार डेम पुर्ण भराने के साथ ही वैस्ट वेयर भी आरंभ हो चुका है। वही जल संसाधन विभाग के एसडीओ राहुल ठाकुर भी विभाग के कर्मचारीयो के मौके पर उपस्थित है। पानी के रिसाव को रोकने के लिये काली मिट्टी धसाव वाले स्थान पर डालकर रिसाव को रोका जायेगा।

सुत्रो ने बताया की गर्मी के दिनो मे अज्ञात लोगो ने डेम के गैट मे पत्थर डाल दिये थे जिसके चलते निचे का पाईप क्षतिग्रस्त होने से स्लुज गैट के यहा पर रिसाव हुआ है। लेकिन स्थिती इतनी गंभीर नही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें