ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: जयस व समस्त आदिवासी संगठन ने मणिपुर की घटना को लेकर केंडल मार्च निकालकर सोपा ज्ञापन

Admin

Wed, Jul 26, 2023

राजोद।। मणिपुर मे हुई घटना के विरोध मे जयस व  समस्त आदिवासी सगंठन ने केंडल मार्च निकाल कर  महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सोपा।केंडल मार्च की शुरुआत रानीखेडी उप मंडी से हुई जो मुख्य मार्ग से होते थाने पर पहुंची जहाँ पर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन मे बता कि मणिपुर मे कुकी आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अमानवीय कृत्य के दोषियों को फांसी तथा मणिपुर में शांति बहाली में नाकाम गृहमंत्री का इस्तीफा लेने जाए।

महामहिम आप मणिपुर में पिछले 83-84 दिनों से जारी हिंसा से आप अवगत है, इसी अशांति के माहौल में दिनांक 19 जुलाई को एक वीडियो सामने आया है जो 4 मई का बताया जा रहा है, जिसमें कुकी आदिवासी समुदाय के 2 महिलाओं को अमानवीय कृत्य करते हुए निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया गया है जो आदिवासी समुदाय के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और शासन-सरकार के असंवेदनशीलता का जीवंत प्रमाण है कि इतने दिनों तक इस अमानवीय घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया, जो सरकार की नाकामी असंवेदनशीलता और आदिवासियों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैए को दर्शाता है। महिलाओं के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य मे शामिल सभी लोगो को फांसी की सजा दी जाए तब ही इस प्रकार के अपराधों को रोका जा सकता है और पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय किया जा सकता है।

सरकार की असंवेदनशीलता और नाकामी के लिए माननीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा लिया जाए और मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, ताकि मणिपुर हिंसा को रोका जा सके, समस्त आदिवासी समुदाय की मंशा के अनुसार उपरोक्त मांगों पर आप त्वरित कार्यवाही करें क्योंकि आप भी एक आदिवासी समुदाय से ही हैं इसलिए समुदाय के न्याय की अंतिम उम्मीद भी आप ही है, मैतई समुदाय को किसी भी शर्त पर आदिवासी का दर्जा ना दिया जाए।

अतः जनभावनाओं के मांग अनुसार आप उपरोक्त मांगों को गंभीरता से लेते कार्यवाही कर अपराध व हिंसा पर विराम लगाए  जिसमे आदिवासी समाज के लोग एव नारी शक्ति शामिल हुई ।

ज्ञापन का वाचन  हेमलता मेडा ने किया इस अवसर पर नेहा निनामा ,संतोषी मेडा ,दुर्गा बिलवाल, लक्ष्मी बिलवाल, अखिलेश डामोर ,अशोक डावर, विलेश खराड़ी, धर्मेंद्र डामर, दिलीप वसूनिया ,अनिल कटारा, ओम चौकीदार  आदि लोग मौजूद थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें