ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: विकास पर्व पर उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने एसडीएम कार्यालय के नवनिर्मीत भवन का किया लोकार्पण,जन मानस को मिलेगी अब सुविधा

Admin

Mon, Jul 31, 2023

सरदारपुर।   पूरे प्रदेश भर में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। विकास पर्व प्रदेश और क्षेत्र के विकास का पर्याय है। उक्त बात प्रदेश के औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने सरदारपुर  निर्मित एसडीएम कार्यालय मे लोकार्पण के अवसर पर कही। श्री दत्तीगांव ने नवनिर्मित भवन का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान श्री दत्तीगांव ने कार्यालय भवन का अवलोकन कर एसडीएम राहुल चौहान से जानकारी भी ली।

श्री दत्तीगांव ने बताया की अभी तक दूसरे विभाग के भवन मे संचालित हो रहे एसडीएम कार्यालय का अब अपना स्वयं का भवन हो  चुका है। श्री दत्तीगांव ने कहा की भवन मे अच्छी जगह है। जिससे कर्मचारी एंव आम जनता को लाभ मिलेगा। कार्य सुविधा की दृष्टि से भी भवन उपयुक्त है।


इस अवसर पर एसडीएम राहुल चौहान,एसडीओपी आशुतोष पटेल,तहसीलदार श्रीमती दीपाली जाधव,सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा,टीआई प्रदीप खन्ना,परियोजना अधिकारी कमल निगवाल,पीएचई एसडीओ श्रीमंता,पूर्व विधायक मुकाम सिंह निगवाल,वेलसिंह भूरिया,संजय बघेल,राकेश पटेल बिछिया,मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया,धर्मेंद्र मंडलोई,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंघार,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह राठौर,भाजयुमो जिला मंत्री शुभम दीक्षित,अभिजीत पंडित आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें