: उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने मुकबधिर बालिकाओ से बंधवाई राखी,बोले मन लगाकर पढाई करो आपकी समस्या के समाधान के लिये मै खडा हुॅ
Admin
Fri, Sep 8, 2023

बरमंडल। आज का क्षण बडा ही सुखद है अभी तक तो मुकबधिर बच्चो के बारे मे सुना था लेकिन जब पहली बार मै बरमखेडी जैसे आदिवासी अंचल मे संचालित हो रहे मुकबधिर आश्रम मे आया तो बहुत ही अच्छा लगा। उक्त बात जन्माष्टमी के पर्व पर मुकबधिर बालिकाओ से राखी बंधवाने आये उद्योग मंत्री राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कही।
श्री दत्तीगांव ने कहा की भाई-बहन के इस पवित्र रिश्तो मे हर समय निर्वहन करूगा आप लोग मन लगाकर पढाई करे। जो भी समस्या आयेगी उसके समाधान के लिये मै खडा हुॅ।
उद्योग मंत्री ने मुकबधिर बच्चो से बातचीत की संचालक ज्ञानेन्द्र पुरोहीत ने सांकेतिक भाषा मे मंत्री श्री दत्तीगांव की बातो का अनुवाद कर बच्चो को समझाया। श्री दत्तीगांव को 25 मुकबधिर बालिकाओ ने राखी बांधी दत्तीगांव ने बच्चीयो को उपहार भेट किया। एंव मुकबधिर बच्चो के साथ भोजन भी किया।

इस अवसर पर अनामिका ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य जगदीश्र भाभर,भाजपा बिडवाल मंडल अध्यक्ष पवन डोड,मोहनलाल गेहलोत,दैवीलाल श्रीकार,भाजपा मंडल महामंत्री अमित सोनी,मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम मारू युवा नेता हितेश मारू,सरपंच प्रतिनिधी राजाराम भईडिया, रतनलाल पटैल,रामचंद्र करोडीवाल,यशवंत दुबे, शंकरलाल मारू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन