ब्रेकिंग

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

सूचना

स्वतंत्रता दिवस : स्वाधीनता दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया शान से लहाराया तिरंगा

Bakhtavar Express

Sat, Aug 15, 2026

बरमंडल। स्वाधीनता दिवस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही देशभक्ति के तरानों के साथ हर कोई देश भक्ति के रंग मे डूबा हुआ नजर आया। स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत नारो के साथ ग्राम मे प्रभात फेरिया निकाली गए।

सार्वजनिक ध्वजारोहण ग्राम पंचायत परिसर पर हुआ जहा पर सरपंच शंकरलाल मेडा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे। वही ममता उमावि पर संचालक प्रकाश चौधरी ,सरस्वती शिशु मंदिर पर समाजसेवी राहुल मुलेवा,सरस्वती ज्ञान मंदिर पर प्रधानाचार्य लोकेश मिश्रा,संकल्प पब्लिक स्कूल पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा प्रबंधक विजय कुमार,दुग्ध समिती पर सचिव मिश्रीलाल मारू, बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा प्रबंधक विजय कुमार,बहुउद्देशीय साख संस्था पर प्रबंधक अनिल मारू,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ मोनिका पटेल, शासकीय पशु चिकित्सालय में डॉ. लक्ष्मण डावर , श्री गोवर्धन गौशाला पर अध्यक्ष गणपत गुजरिया,शा उमावि पर प्राचार्य यशवंत सिंह सोलंकी,मावि पर प्रधानाध्यापक बसंतीलाल मारू,प्रावि पर प्रधानाध्यापक प्रकाश पंवार ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें