ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

सरदारपुर : आशा, उषा , आशा पर्यवेक्षक की अनिश्चितकालीन हड़ताल छटे दिन भी जारी,स्वास्थ्य सेवा हो रही प्रभावित

Bakhtavar Express

Wed, May 20, 2026

सरदारपुर । तीन माह से लंबित वेतन और प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ता उषा आशा आशा सुपरवाइजरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

हड़ताल का दिखने लगा असर -

आंदोलन के कारण ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर दिखाई देने लगा जैसे हेडकाउंट सर्वे नहीं हुआ बच्चों के टीकाकरण गर्भवती नियमित जांच हाई रिस्क प्रेगनेंसी मॉनिटरिंग एनसी पंजीयन, हाय रिक्श को बीटी नहीं लग रहा सहित कई स्वास्थ्य योजना से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं

मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता ,उषा,आशा पर्यवेक्षक संगठन की धार जिला अध्यक्ष संगीता मारु मोयाखेड़ा ने बताया कि सरदारपुर सिविल अस्पताल में दोपहर 12 से 4 बजे तक धरने पर बैठे परंतु जिम्मेदार अधिकारी कोई भी मौके पर नहीं आया। आज हड़ताल का छटा दिन है आशा उषा आशा पर्यवेक्षक संगठन के इंदौर संभागीय अध्यक्ष शंकरलाल मारु ने बताया कि वेतन की मांग को लेकर सभी ब्लॉकों में अस्पताल में 12 से 4 तक धरना दिया जा रहा है आशा सुपरवाइजर संतोष डामेचा, सुनीता सोलंकी, राखी माली, आशा भी हो जा, सुनीता काग, चंद्रकला गोपाल, ललिता, दीपिका वंदन सिंह,आशा कार्यकर्ता संतोषी मावी, मंजू, ममता बाबर, कमल परमार, रेखा सोलंकी, निर्मला मुलेवा,, गंगा परमार, यशोदा पाटीदार, संध्या यादव,म ने बताया कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देने और मांग उठने के बावजूद अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार विभिन्न योजनाओं का जिम्मेदारी हो रहा है लेकिन सुविधाएं और संसाधन पर्याप्त नहीं है कई बार उसे स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है जिससे मरीजों और गर्भवती को परेशान होना पड़ता है हड़ताल के चलते गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है अभी तक जिले से या ब्लॉक से जिम्मेदारी का कोई फोन भी नहीं आया संगठन के पास आंदोलन अब तेज रफ्तार पर है ।कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया धरने पर बैठी कार्यकर्ता नारेबाजी कर रही थी मोहन यादव होश में आओ होश में आओ ,ओआरएस का घोल पिलाओ ,आशा का शोषण बंद करो बंद करो ,रघुपति राघव राजा राम आशा पर थोपे सारे काम ,सरकार किया तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते हैं ऐसे नारे बाजी के साथ में 12 से 4 बजे तक धरना प्रदर्शन सिविल अस्पताल सरदारपुर में किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें